सुंदरबनी। बैक टू विलेज-3 का दूसरा चरण वीरवार को संपन्न हो गया। इसमें तीन दिन के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने हर गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनकर केंद्रीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। पंचों सरपंचों को साथ लेकर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। सुंदरबनी ब्लाक की पंचायत नाला तथा ब्लाक स्योट की पंचायत स्योट लोअर में कुछ लोगों की पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभाग अधिकारियों के बीच विकास कार्यों को लेकर नोकझोंक हुई, लेकिन विजिटिंग अधिकारियों द्वारा समझा बुझा कर लोगों को शांत कर दिया। संवाद