नौशेरा। उप जिला के लोगों ने बुधवार को नौशेरा थाने का घेराव किया। इसका कारण यह रहा कि 3-4 साल पहले नौशेरा में हुई चोरी के सिलसिले में पूछताछ के लिए बरेरी के दो युवकों को थाने में लाया गया। युवकों के परिजनों ने बुधवार को रोष प्रकट करते हुए थाने का घेराव कर पुलिस परआरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों की पुलिस ने पिटाई की। इस संबंध में एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा ने बताया कि चोरी के सिलसिले में दो युवकों को पूछताछ के लि थाने में लाया गया। उनके परिवार वाले पुलिस पर मारपीट के झूठे आरोप लगा रहे हैं। संवाद