सुंदरबनी। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में तहसील लीगल अथारिटी की ओर से छात्राओं को कानूनी जागरूकता के लिए सोमवार को शिविर लगाया गया। में प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स सुंदरबनी आरसी शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में अथारिटी सदस्यों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह तथा शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया। छात्राओं तथा शिक्षकों ने भी कानून की जानकारियों पर विचार प्रकट किए। संवाद