सुंदरबनी। एसवीएस डिग्री कॉलेज में चल रहा एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण शिविर शनिवार को समाप्त हो गया। छह दिवसीय शिविर में राजोरी-पुंछ के डिग्री कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन सौ के करीब कैडेट शामिल हुए। शिविर के समापन पर एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि सभी कैडेट प्रशिक्षण लेकर स्कूलों तथा कॉलेजों में जाकर अन्य छात्रों को भी एनसीसी के संबंध में जागरूक करेंगे। संवाद