फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मिडिल स्कूल भवन की खस्ता हालत के चलते अभिभावकों में रोष

विज्ञापन
राजोरी के गंभीर मुगलां इलाके मे सरकारी स्कुल भवन की खस्ता हालत
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट शिक्षा जोन के तहत पढ़ने वाले गंभीर मुगलां गांव स्थित सरकारी मिडिल स्कूल भवन की हालत इतनी खस्ता है कि उसे असुरक्षित घोषित करने के बाद विभाग ने उसकी मरम्मत कराने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गुस्साए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी देते हुए जल्द भवन की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 4 कमरोें के सरकारी मिडिल स्कूल गंभीर मुगलां जहां स्कूल में 135 बच्चों को पढ़ाने के लिए 10 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, लेकिन स्कूल भवन कई साल पहले बनाया गया था, लेकिन उसके बाद किसी ने उसकी मरम्मत करने के बारे में सोचा भी नहीं। भवन की एक दीवार भी गिर चुकी है। उसे असुरक्षित करार दिया गया है। इसके अलावा छत से भी बारिश का पानी टपकता है। अभिभावकों ने बताया कि जब कभी बारिश होती है तो बारिश का पानी बाहर कम स्कूल के कमरों के अंदर ज्यादा होता है। इसके चलते बच्चों की छुट्टी कर दी जा जाती है। अभिभावकों ने बताया कि कोरोना के दौरान एक साल तक स्कूल बंद रहे। एक साल में स्कूल भवनों की खस्ताहाल सुधारने के लिए किसी ने कोई कदम नहीं उठाया।
समाजसेवी सईद मुग़ल ने मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का ध्यान नहीं रख सकती तो सरकार को चाहिए कि वो सरकारी स्कूलों को बंद कर दे। अभिभावकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द ही स्कूल भवन की मरम्मत कराई जाए और यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इस स्कूल की इमारत के बारे में जानकारी है। जल्द ही भवन की मरम्मत के लिए काम शुरू किया जाएगा।
-गुलजार हुसैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी, राजोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें