सुंदरबनी । तहसील बैरीपतन के हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबाईं में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य घनी श्याम शर्मा की मौजूदगी में स्कूल के शिक्षक विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल या फोन पर उनके बैंक के संबंधी या अन्य किसी प्रकार की भी जानकारी अगर कोई मांगता है तो वह किसी को भी ऐसी जानकारी उपलब्ध नहीं कराएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सरकार द्वारा कई प्रकार से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह से शिक्षा विभाग की ओर से भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए, जिसके तहत उन्हें भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद