फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमकिन : राजोरी में शुरू हुआ युवा आजीविका कार्यक्रम 18-53-07

विज्ञापन
मुमकिन : राजोरी में शुरू हुआ युवा आजीविका कार्यक्रम - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन ने मंगलवार को चयनित 41 युवा लाभार्थियों के बीच रियायती दरों पर छोटे वाणिज्यिक वाहनों का वितरण कर युवा आजीविका कार्यक्रम 'मुमकिन' की शुरुआत की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं का उत्थान, मार्गदर्शन और स्थायी आजीविका प्रदान करना है। इस पहल के पीछे का विचार युवाओं को निर्माता और सरकार दोनों से उचित सब्सिडी के साथ छोटे वाणिज्यिक वाहन प्रदान करना है, जिससे वे एक अच्छी आजीविका अर्जित कर सकें।
योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को टैक्सी, मिनी बस, हल्के वाणिज्यिक वाहन, टेंपो, आदि की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। लाभार्थियों को बीमा, पंजीकरण शुल्क और किश्तों सहित उनकी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नकद सहायता अशोक लेलैंड और जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपनी आजीविका कमाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करने के लिए सरकार सर्वोत्तम सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक बेहतर सामाजिक-आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण, स्वरोजगार के अवसर और युवाओं को आगे बढ़ना है।
उपायुक्त ने बताया कि पहले चरण में जिले के एक हजार से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। इनमें दो सौ लाभार्थियों के मामले अब तक स्वीकृत हैं। इस योजना के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें