फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: ग्रोथ मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान बने विपिन

Mon, 03 Feb 2025 03:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरबनी। कस्बे के सरकारी डाक बंगले में रविवार को ग्रोथ मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी का वार्षिक चुनाव करवाया गया। तहसीलदार सुंदरबनी दलजीत सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव में सोसाइटी की जनरल बॉडी के सभी सदस्य पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन लोग थे, जिनमें नरेश कुमार, विपिन पाल शर्मा और सुरजीत शर्मा शामिल थे। लेकिन सोसायटी के सभी सदस्यों ने विपन पाल को नया अध्यक्ष चुना। वहीं, आचार्य राजेश पराशर को सचिव चुन लिया गया। इसके अलावा पांच बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी एलान किया गया।
विज्ञापन

इनमें कैप्टन कस्तूरी लाल, कप्तान रमेश चंद्र, भूतपूर्व सैनिक अनिल चंद, भूतपूर्व सैनिक देवराज एवं नरेश कुमार शामिल हैं। एडवोकेट मोहम्मद तारिक मिर्जा व एडवोकेट अनिल शर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य मार्गदर्शन मंडल में रक्षा मामलों के विशेषज्ञ डॉ. अजय पराशर एवं राजनीतिक विश्लेषक सर्वजीत शर्मा को स्थान दिया गया। इस दौरान करीब 30 लोगों ने समिति की सदस्यता भी ग्रहण की। समिति के सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें