फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: एआरटीओ कैंप कार्यालय का उद्घाटन

Sat, 08 Feb 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
एआरटीओ कैंप का उद्घाटन करते उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी। संवाद - फोटो : naushera
विज्ञापन
नौशेरा । सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने नौशेरा में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस पहल से नौशेरा और सुंदरबनी के लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले परिवहन सेवाओं के लिए 80 किमी दूर राजौरी जाना पड़ता था।नव स्थापित कैंप कार्यालय प्रत्येक सोमवार को वाहन निरीक्षण और शनिवार को ड्राइविंग परीक्षण आयोजित करेगा। इससे नियंत्रण रेखा एलओसी के पास रहने वाले लोगों को समय और धन की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें