नौशेरा में प्रवचन करते स्वामी गुरदीप गिरि। संवाद
- फोटो : naushera
नौशेरा। गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर नौशेरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा बरेरी स्थित गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर सैन्य मैदान तक पहुंची, जहां स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने अपने पावन वचनों से संगत को निहाल किया। इस मौके पर स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज का जन्मदिन भी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। शोभायात्रा मार्ग पर स्थानीय दुकानदारों और हिंदू संगठनों ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया, साथ ही भोजन और जल सेवा की विशेष व्यवस्था की गई। संवाद