शिविर के दौरान जरूरतमंदों से बातचीत करते सैन्य अधिकारी। स्रोत : सेना
- फोटो : Naushera
नौशेरा दिवस के उपलक्ष्य में लगे चिकित्सा शिविर में 400 लोगों ने लिया लाभ
नौशेरा। नौशेरा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना ने ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन और व्हाइट नाइट कोर के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें 400 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। साथ ही 39 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और 15 को व्हीलचेयर्स बांटी गई।
यह शिविर नौशेरा सेक्टर में 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में जीत की याद और 1948 में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायक जदुनाथ सिंह, पीवीसी की याद में हर साल छह फरवरी को नौशेरा दिवस मनाया जाता है।
तीन फरवरी को आयोजित चिकित्सा शिविर में कृत्रिम अंग फिटमेंट विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक और ईएनटी विशेषज्ञ की टीम शामिल रही। विशेषज्ञों ने चिकित्सा परामर्श, देखभाल और उपचार प्रदान किया।
इस बारे में जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संगठन जिला राजोरी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीनियर उप प्रधान विनोद शर्मा ने दिव्यांगों को जरूरत का समान वितरित किया। वहीं, लाभार्थियों ने सेना के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। संवाद