राजोरी। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक तस्कर से चरस बरामद की है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गश्ती दल ने राजोेरी क्षेत्र में जांच के दौरान दरहाली मोड़ निवासी मुश्ताक शाह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके पास से दो सौ ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ चरस और 41 हजार रुपये बरामद हुए। तस्कर के खिलाफ राजोेरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद