राजोरी के जमोला मै सड़क हादसे मे घायल किशोर जीएमसी मे उपचाराधीन
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। शहर के जमोला इलाके में रविवार शाम को सड़क हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार जमोला निवासी इमरान खान (15) पुत्र जावेद नूरानी चचेरे भाई फकत अली आयु (11) पुत्र मोहम्मद कासिम के साथ चाचा की बाइक लेकर घर से निकले थे। रास्ते में एक टाटा मोबाइल नंबर जेके 11 एफ 5762 ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसमें इमरान खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय दुकानदार ने दोनों को जीएमसी राजोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इमरान को मृत लाया करार दे दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने बताया कि इमरान को मृत ही अस्पताल लाया गया। दूसरे युवक फकत अली को गहरी चोट आई है। हालत नाजुक बनी हुई है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से टक्कर मारकर फरार हुए टाटा मोबाइल और उसके चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।