नौशेरा। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो तस्करों के पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान में पुलिस चौकी लंबेड़ी के गश्ती दल ने चेकिं ग करते हुए दो व्यक्तियों को संदिग्ध देख रोका। तलाशी में उनके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उनकी पहचान राजिंदर कुमार उर्फ रघु निवासी कोट मोरा, अखनूर और विशाल सिंह उर्फ विशु शामिल हैं। संवाद