फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 पशु छुड़ाए गए, थन्नामंडी में 5 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। पुलिस ने थन्नामंडी में पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 पशुओं को मुक्त कराया है। पशुओं को कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि एसडीपीओ थन्नामंडी डॉ. इम्तियाज अहमद की देखरेख में एसएचओ शौकत अमीन के नेतृत्व में एक टीम ने थन्नामंडी में नाका लगाया और पशु तस्करी की कोशिश को विफल करने में सफलता प्राप्त की। इसमें तस्कर मुग़ल रोड स्थित धेरा की गली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस द्वारा तस्करों के चंगुल से 33 पशुओं को पशुओं को छुड़ाया गया है। इसके बाद मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें मोहम्मद बशीर निवासी खाबलान, मोहम्मद शरीफ निवासी खाबलान, मंजूर हुसैन निवासी खाबलान तथा मंजूर हुसैन निवासी लाह शामिल हैं। पुलिस ने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि तस्करी के प्रयासों को विफल करने के लिए विशेष नाके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें