फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए युवाओं को किया जागरूक

Thu, 08 Jan 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरहाल तहसील के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के युवाओं को सेना में भर्ती होने, देश और जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सेना द्वारा प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया।
विज्ञापन


दरहाल के खोड़ीनाड़ क्षेत्र में सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेेना में भर्ती होने के लिए अपनी रुचि दिखाई।
 
इस अवसर पर सेना ने यूपीएससी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के बारे में अवगत करवाते हुए युवाओं को जागरूक किया गया। यह बताया गया कि किस प्रकार से वह परीक्षा में बैठ सकते हैं और उन्हें परीक्षा में सफल होने के लिए किस प्रकार से मेहनत करनी है।
विज्ञापन


सेना में आफिसर बनने के लिए परीक्षा में सफल होने के टिप्स बताते हुए युवाओं को प्रलेखन प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर युवाओं के अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों ने सेना के इस प्रकार के कार्यक्रमों को उपयोगी करार देते हुए सेना के प्रति अभार प्रकट किया।

सरपंच मोहम्मद असलम ने कहा कि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें अवसर कम मिलते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए उनमें जागरूकता की कमी है। इससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वह सेना में अधिकारी बनने के लिए मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें