छात्रों को शिक्षित करते सेना के जवान। स्रोत : सेना
- फोटो : naushera
नौशेरा। शनिवार को भारतीय सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स गनर्स यूनिट ने नौशेरा में करियर मार्गदर्शन कक्षाओं की शृंखला का सफलतापूर्वक समापन किया। यह पहल ऑपरेशन सद्भावना के तहत 24 दिसंबर 2024 से आठ फरवरी 2025 तक आयोजित की गई। इसमें आसपास के गांवों के 12 छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस सत्र में सेना ने भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया, शारीरिक फिटनेस की आवश्यकताएं और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। कक्षाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों को प्रेरणादायक कहानियों और व्यावहारिक रणनीतियों के माध्यम से सेना में भर्ती की तैयारी के टिप्स दिए। सत्र से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया, जिससे उन्हें सेना में करियर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिला। संवाद