बताया गया कि सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। इसके जवाब में नियंत्रण रेखा के पार से भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शनिवार सुबह सेना ने संभावित घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और किसी भी संभावित घुसपैठ की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।