फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: अपनी पार्टी ने राजोरी में चुनाव प्रचार किया तेज

Thu, 23 May 2024 06:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। अपनी पार्टी ने राजोेरी-अनंतनाग संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवार जफर इकबाल मन्हास के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के अलावा जवाहर नगर में रोड शो निकाला। बैठक में भाजपा के पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता और अपनी पार्टी प्रत्याशी ज़फर मन्हास मौजूद रहे। अपने भाषण में मन्हास ने पीर पंजाल क्षेत्र के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए लग संसदीय सीट और लद्दाख की तर्ज पर हिल डेवलपमेंट काउंसिल के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह क्षेत्र विकास और पर्यटन क्षेत्र के मामले में उपेक्षित रहा है, जबकि इसमें पर्यटन और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं। अपनी पार्टी ने पीर पंजाल में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रोड मैप तैयार किया है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं भाजपा नेता विबोध गुप्ता ने कहा कि अगर अपनी पार्टी से ज़फर मन्हास लोकसभा के लिए चुने गए तो लोगो के साथ किए वादे पूरे किए जाएंगे। पुंछ और राजोेरी जिलों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। यदि पार्टी का उम्मीदवार संसद के लिए चुना जाता है, तो वे समान विकास और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ रोजगार पैदा करने की दिशा में अपनी पहल के साथ क्षेत्र में समृद्धि लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें