फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: किसानों को बीज, सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

Thu, 23 May 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरबनी। डीसी राजीव मंगोत्रा द्वारा कृषि विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र जंडियाल ने एडीसी राजीव मंगोत्रा को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि मक्की, बाजरे की फसल हेतु जल्द बीज मंगवाकर किसानों में वितरित करने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु जो जो योजनाएं बनाई गई हैं, उनकी जानकारियां सभी किसानों तक पहुंचाने का काम करें तथा किसानों को बताएं कि वह किस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो पंचायत स्तर पर डिजिटल जागरूकता फैलाने के लिए किसी कर्मचारी की तैनाती करें। एडीसी को कृषि विभाग के संदर्भ में जानकारी देते हुए सुंदरबनी से कृषि विभाग के डॉक्टर देवेंद्र जंडियाल ने कहा कि लगभग एक सप्ताह में यह सभी प्रकार के बीज कृषि विभाग के भंडारण स्थल में पहुंच जाएंगे। एडीसी ने कर्मचारियों की हाजिरी सहित अन्य ब्यौरे भी कृषि अधिकारी से प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें