फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी करने और बकाया वेतन देने की गुहार

Fri, 27 Feb 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कालाकोट सब डिवीजन में बिजली विभाग के नीड बेस कर्मियों ने वीरवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंच कर उन्हें स्थायी किये जाने और बकाया वेतन देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग काम छोड़ हड़ताल शुरू कर देंगे।
 
इस अवसर पर विक्रम कुमार, बशीर अहमद, कुलदीप राज, खालिद हुसैन आदि ने बताया कि वह कई वर्षों से नीड बेस कर्मी के तौर पर विभाग में कार्य करते आ रहे हैं।

विभाग उनसे काम पूरा ले रहा है, लेकिन करीब आठ महिनों से हमें वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा हमें स्थायी किये जाने को लेकर भी विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। भीषण महंगाई के चलते बिना वेतन के काम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग काम छोड़ हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के एईई मदन लाल ने बताया कि नीड बेस कर्मियों को स्थायी करने के लिए फाइल यहां से सचिवालय भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई राज्यपाल या सरकार को करनी है। उन्होंने बकाया वेतन जल्द दिए जाने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें