वन विभाग की ओर से मशरूंम विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। वन विभाग की ओर से गांव ठंडापानी में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को मशरूम की खेती के संबंध में जागरूक किया गया। वन प्रभाग नौशेरा की ओर से आयोजित शिविर में एडीसी विनोद कुमार बहनाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान किसानों को मशरूम की खेती करके आय में बढ़ोतरी करने के संबंध में जानकारी दी गई।
एडीसी ने कहा कि स्थानीय लोगों के बीच स्वरोजगार को बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के तहत विभिन्न प्रकार के हुनर सिखाए जा रहे हैं, जिन्हें युवा स्व:रोजगार के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से ग्रीन इंडिया कार्यक्रम के तहत महिलाओं, युवाओं को कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जो समय की जरूरत है। इस मौके पर रेंज अधिकारी राकेश वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने और ग्रामीण भारत तथा गरीब समुदायों को सशक्तीकरण के लिए स्व:रोजगार समय की जरूरत है। इस मौके पर डीएफओ नीलिमा शाह ने शामिल होकर मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पीआरआई, युवाओं, छात्रों तथा महिलाओं का धन्यवाद किया तथा मशरूम के दो सौ के करीब कंपोज भी लोगों में वितरित किए गए।