सुंदरबनी । बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को जागरूक करने के लिए पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत हथल में शनिवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में हार्टीकल्चर आफिसर अरुण शर्मा ने किसानों से कहा कि वह बागवानी को अपनाकर अपनी रोजी रोटी कमा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग के पास बहुत सी स्कीमें हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान फलदार पौधे लगाकर अपनी रोजी रोटी का साधन बना सकते हैं। जो किसान आने वाले बरसात के मौसम में फलदार पौधे लगाना चाहते हैं उन्हें इसी समय से विभाग के साथ संपर्क साधकर सभी औपचारिकताओं को पूरा करके बरसात के मौसम में फलदार पौधों के बाग लगाने चाहिए ताकि आने वाले समय में उनकी आमदनी बढ़ सके । संवाद