राजोरी। जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान की अंतिम तिथि वीरवार को समाप्त हो गई। पहले चरण में होने वाले मतदान में बुद्धल न्यू से चार महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार बुद्धल न्यू को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। बुद्धल न्यू से गुपकार गठबंधन से नसीमा बानो ने नामांकन पत्र भरा है। जबकि भाजपा से गुलशन बेगम ने नामांकन पत्र भरा। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता ठाकुर पूर्ण सिंह की बहु कंचन बाला ने बुद्धल न्यू से स्वतंत्र चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके साथ एक अन्य महिला नसरीन अख्तर ने भी बुद्धल न्यू से स्वतंत्र चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरा है। जिला प्रशासन के अनुसार बुद्धल न्यू में नामांकन भरने की अंतिम तिथि वीरवार को समाप्त हो गई है। जबकि शुक्रवार को दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 16 नवंबर को नाम वापस लेने की तिथि है। वहीं नामांकन भरने वाली चारों महिलाओं ने बताया कि चुनाव जीतकर लोगों की सेवा करेंगी और लोगों की भलाई और विकास के लिए काम करेंगी।