फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई माह से क्षेत्र में बनी शांति के बीच अच्छी फसलों से खुश हैं सलोत्री सेक्टर के ग्रामीण

विज्ञापन
पुंछ में धान सुखाते किसान।
विज्ञापन
पुंछ। जहां जिले में नियंत्रण रेखा से सटे करीब-करीब हर क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की तरफ से आए दिन गोलाबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके कारण नियंत्रण रेेखा से सटे अधिकतर क्षेत्रों के किसान अपनी फसलों कटाई करने और उन्हें समेटने का मोका न मिल पाने से बुरी तरह परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सलोत्री सेक्टर में कई माह से नियंत्रण रेखा पर पूरी तरह शांति बनी हुई है। इसके चलते इस बार क्षेत्र में मक्की और धान की फसल के साथ ही घास भी काफी अच्छी हुई है। इससे किसान काफी खुश हैं और इन दिनों बड़ी तेजी से अपनी फसलों की कटाई करने के साथ ही उन्हें समेटने में लगे हुए हैं। इससे सलोत्री सेक्टर में इन दिनों सुबह तड़के से देर शाम तक खेतों में बड़ी संख्या में किसान काम करते दिखाई देते हैं। कहीं कोई किसान परिवार मक्की निकालने में जुटा नजर आता है तो कोई धान निकाले में धान की सफाई करने में जुटा नजर आता है।
क्षेत्र के किसानों इकबाल सिंह, नरेश कुमार, हमीद, राज कुमार, हरदेव सिंह आदि का कहना है कि इस बार हम पर ऊपर वाला मेहरबान है जो लॉकडाउन के बावजूद हमें समय पर फसलों के बीज और खाद मिल गए। उसके उपरांत समय पर पानी उपलब्ध होने से इस बार हमारी फसलों की काफी अच्छी पैदावार हुई है। सबसे बड़ी बात हमारे इस सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पिछले छह माह से एक बार भी गोलाबारी नहीं हुई है। इसका हमें सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। आसपास के सभी सेक्टरों में गोलाबारी होती रहती है। इसलिए इन दिनों हमारी खुशी है कि हम जल्दी से फसलों की कटाई कर उन्हें समेट कर घरों तक पहुंचा दे क्योंकि पाकिस्तान का तो कोई पता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें