फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए रंजीत कुमार के परिजनों ने डीसी एसएसपी कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन डीसी को सौंपा ज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट के सरानू में एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले रंजीत कुमार के परिजनों ने बुधवार को उपायुक्त और एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल रंजीत को मारने वाले कातिलों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे बंद करने की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारी परिजनों ने बताया कि 14 नवंबर को सरानू निवासी 19 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र नत्थू राम संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। करीब 13 दिन बाद 27 नवंबर को उसका शव नदी किनारे से मिला था। उस समय भी परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए बताया था कि रंजीत की हत्या साजिश के तहत की गई । शव को नाले में फेंक दिया गया, ताकि किसी पर शक न हो। इस मामले में पुलिस पेशेवर तरीके से जांच करे और रंजीत के कातिल को बेनकाब करे, लेकिन पुलिस कुछ भी न कर पाई। परिजनोें ने बताया कि आज रंजीत के शव मिले एक महीना हो गया है, लेकिन पुलिस हत्या के मामले से पर्दा नहीं उठा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें