फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा मार्किट के दुकांनदारों का ग्रेफ विभाग के खिलाफ प्रदर्शंन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर से बाजाबांई कांगड़ी मार्ग पर ग्रेफ की तरफ से डाली जा रही तारकोल शिवा मार्केट में सही ढंग से नहीं डाले जाने पर दुकानदारों ने ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिवा मार्केट व्यापार मंडल के प्रधान पंकज रैना के नेतृत्व में दुकानदारों ने ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांग की कि शिवा मार्केट में फिर से तारकोल डालकर मार्ग को पक्का किया जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान पंकज कुमार रैना ने कहा कि ग्रेफ की तरफ से सोमवार रात को शिवा मार्केट में तारकोल डालकर ऐसी लीपापोती की गई है कि कई जगहों पर तो मंगलवार सुबह ही तारकोल उखड़ना शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत पहले से ही काफी खराब होने के कारण दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं, लेकिन ग्रेफ की तरफ से वर्षों बाद डाली गई तारकोल में लोगों की परेशानियां फिर से पहले जैसी ही रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर ग्रेफ की तरफ से शिवा मार्केट में फिर से तारकोल डालकर ठीक नहीं किया गया, तो मजबूर होकर उन्हें विभाग के खिलाफ आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें