सेना में भर्ती हुए युवाओं की लिखित परिक्षा नहीं लेने से निराश युवाओं ने किया प्रदर्शंन
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। सेना में भर्ती हुए युवाओं की लिखित परीक्षा नहीं होने से परेशान युवाओं ने सोमवार को सुंदरबनी में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द लिखित परीक्षा लेने की मांग की। सोमवार सुबह व बीडीसी अरुण शर्मा तथा कुछ सरपंचों को साथ लेकर दो वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए युवाओं के दल ने सुंदरबनी नगर के साथ लगते जम्मू-पुंछ राजमार्ग के मुख्य चौक पर एकत्रित होकर लिखित परीक्षा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर तक राजमार्ग पर प्रदर्शन करने के बाद सभी युवाओं ने नारेबाजी करते हुए एडीसी के कार्यालय में पहुंचकर सेना में भर्ती हुए युवाओं की लिखित परीक्षा जल्द से जल्द लेने की गुहार लगाई। प्रदर्शन कर रहे युवाओं संजीव कुमार सतनाम सिंह कौशल कुमार, धीरज आदि ने बताया कि तकरीबन दो वर्ष बाद भी वह लोग सेना में सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भर्ती हुए थे, लेकिन उसके बाद कोविड-19 आ जाने के कारण तीन बार निर्धारित की गई उनकी लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कोविड -19 के के बावजूद देशभर में सभी काम हो रहे हैं, लेकिन उनकी लिखित परीक्षा को दो वर्ष से स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा उनके साथ जानबूझ कर किया जा रहा है तांकि नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा पार हारे जाने के बाद वह लोग नौकरी की मांग न कर पांए ।