फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे सिख समुदाय का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पाकिस्तान के बाद अब जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी सिख लड़कियों को अगवा कर उनका धर्मांतरण कराया जाने लगा है। घाटी में सिख युवती के अपहरण और धर्मांतरण कर निकाह कराने के मामले से राजोरी के लोगों में आक्रोश है। घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगोें ने सोमवार को राजोरी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिख समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण ही ऐसा किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजोरी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व चेयरमैन सरदार निर्माण सिंह ने कहा कि बंदूक के बल पर लड़कियों का जबरन बुजुर्गों से निकाह कराया जा रहा है। इसे सिख समुदाय सहन नहीं करेगा। इतना ही नहीं उनके परिवार के सदस्यों को कोर्ट में एंट्री तक नहीं करने दिया गया। यह धर्मांतरण का मामला है और यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सिख समुदाय के लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन का सहारा लेने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें