राजोरी। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को राजोरी में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया गया। जिला महामंत्री रंजीत तारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
रंजीता तारा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पार्टी नेताओं पर कातिलाना हमले हो रहे हैं वह गैर कानूनी हैं। उन्हें कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से अपील है कि तत्काल पश्चिम बंगाल में राज्यपाल शासन लागू किया जाए ताकि वहां कानून व्यवस्था को बहाल किया जाए और लोगों की जान बचाई जा सके। तारा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से भाजपा नेताओं की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए।