राजोरी। प्रॉपर्टी टैक्स लगाने के आदेश के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने पार्षद संजय शर्मा की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संख्या में स्थानीय युवाओं ने भी हिस्सा लिया।
पार्षद ने केंद्र सरकार पर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के बाद प्रॉपर्टी टैक्स लगाकर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। इससे आम आदमी की कमर टूट गई है। महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भी बढ़ोतरी कर रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया गया है। अब जम्मू-कश्मीर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का भी एलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने अब आम आदमी को पूरी तरह से दबाने की योजना बनाई है। चुनाव के दौरान केंद्र सरकार अच्छे दिन आने वाले हैं का आह्वान किया था, लेकिन महंगाई थोपी जा रही है।