फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली कटौती के खिलाफ पुल जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग ।
विज्ञापन
राजोरी। बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ बुधवार को वार्ड-2 बेला कॉलोनी केे लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अब्दुल्ला पुल जाम कर नारेबाजी की और बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई दिन से बिजली विभाग की ओर से रोजाना कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली के कट होने से इन दिनों पड़ रही ठंड में कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सुबह ही बिजली का कट लग जाता है। शाम को भी बिजली ठप हो जाती है। कट लगने से वार्ड के अलावा पूरे शहर समेत कई मोहल्ले के लोग परेशान हैं। बिजली न आने के कारण नगर में कई मोहल्लों में पेयजल का भी संकट है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली के हालात काफी बदतर है। बिजली कब आती है और कब चली जाती है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। शहर हो या गांव लोगों को सही प्रकार से और नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं करीब 2 घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें