करीब डेढ़ महीने बाद जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारी लोटे काम पर
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। करीब डेढ़ माह से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी दिवाली से पहले काम पर लौट आए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आश्वासन के बाद विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल 15 जनवरी तक स्थगित करते हुए कामकाज शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा करने के साथ उनके चेहरे पर खुशी भी दिखी व उनके परिवार के लोग भी खुश नजर आए। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनकी सभी मांगों पर विचार-विमर्श करने के लिए समय मांगा है। भरोसा दिलाया कि उन्हें स्थायी करने के लिए ठोस पॉलिसी बनाने के साथ-साथ उनका बकाया वेतन भी जल्द जारी किया जाएगा। उपराज्यपाल के भरोसे पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अब उनके सपने साकार होंगे और वह स्थायी भी होंगे। उन्हें बकाया वेतन भी मिलेगा। दिवाली के पावन पर्व से पहले उपराज्यपाल के प्रति आभार भी प्रकट किया।