नौशेरा बाजार का दौरा करते तहसीलदार
नौशेरा। दीपावली को देखते हुए एडीसी सुखदेव सिंह संब्याल के नेतृत्व में वीरवार को नौशेरा बाजार का दौरा किया। इस दौरान दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि दीपावली पर कोई भी दुकानदार दुकानों में पटाखे नहीं बेचेगा। पटाखे बेचने के लिए दो जगह चयनित की गई हैं। एक मुख्य बस अड्डा तथा दूसरा वेटरनरी अस्पताल का मैदान है। पटाखे बेचने के लिए इन दो जगहों पर स्टाल लगाए जाएंगे। इनकी अनुमति दुकानदार लें। दीपावली पर दुकानदार नाली से बाहर सड़क मार्ग पर समान न लगाएं। सभी दुकान के अंदर ही सामान लगाएं। कानून का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान तहसीलदार बाबू राम चौधरी, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह भी शामिल रहे। संवाद