फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी के अस्थायी कर्मचारी उतरे सड़क पर

विज्ञापन
जीएमसी राजोरी में विरोध जताते अस्थायी कर्मचारी।
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोरी के अस्थायी कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। जीएमसी परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी की और उपराज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सात माह से वह लोग दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उनकी सेवाएं लगातार ली गई हैं, लेकिन उन्हें वेतन न देकर परेशान किया जा रहा है। कमरतोड़ महंगाई के दौर में बिना वेतन के काम करना और अपने बच्चों का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि वे उनके बकाया वेतन जल्द जारी करें ताकि वे आने वाले समय में उत्सव बच्चों के साथ खुशी-खुशी मना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें