फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी ने अवैध रूप से बने चार खोखे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। म्यूनिसिपल कमेटी ने नगर में अवैध रूप से बने चार खोखे गिराकर अवैध निर्माण हटा दिए। कमेटी प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सेना के पार्क के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से खोखों का निर्माण करा लिया। इस पर कमेटी द्वारा मौके पर ही चारों लोगों को बुलाकर उनकी सहमति से चारों खोखो को गिरा गया। कमेटी प्रधान ने कहा कि नगर में किसी को भी अवैध रूप से निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें