फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी तहसील के साज गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाए। अन्यथा की स्थिति में आने वाले दिनों में इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद रफीक, शफीक अहमद, इमरान खान आदि ने कहा कि काफी दिन से हम लोगों के क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। हम लोग इस समस्या को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करा चुके है। इसके बावजूद भी क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण से हम लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थानीय लोग जोरदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्योंकि पानी की आपूर्ति न होने के कारण क्षेत्र का हर व्यक्ति खासा परेशान नजर आ रहा है। लोगों ने उपराज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि वह विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करें ताकि वह लोग काम पर लौटें और लोगों की पानी की दिक्कत दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें