फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कांमछोड हडताल चौदहवें दिन भी जारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों द्वारा नौकरी को पक्का करने तथा पांच वर्षों का बकाया वेतन देने की मांग को लेकर की जा रही काम छोड़ हड़ताल शुक्रवार को चौदहवें दिन भी जारी रही। इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। हालांकि विभाग के जेई तथा एईई तक पंपिंग स्टेशनों पर से मोटरें चलाने से लेकर शहर के कुछ क्षेत्र में पानी की आपूर्ति खुद कर रहे हैं, लेकिन फिर भी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो चुकी है। क्योंकि विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। क्योंकि बीते 25 वर्ष से विभाग में एक भी स्थायी कर्मचारी की भर्ती नहीं होने के कारण विभाग अब पूरी तरह से अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं पर ही निर्भर हो चुका है। इस कारण अगर अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल और आगे बढ़ती है तो विभाग के लिए लोगों में पनप रहे रोष का सामना करना काफी मुश्किल हो जाएगा। वहीं काम छोड़ हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी नौकरी को पक्की नहीं की जाती तब तक वह काम छोड़ हड़ताल को समाप्त नहीं करेंगे, क्योंकि झूठे वादे उनसे बीस वर्षों से होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें