फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के चकली क्षेत्र में एक माह से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
राजोरी के चकली क्षेत्र में पेयजल किल्लत से झूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
राजोरी। जिले के चकली क्षेत्र में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जल्द आपूर्ति सुचारु बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि एक माह से विभाग की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा आदि ने बताया कि कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर गुहार लगाई गई है, लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी आश्वासन देकर भेज दिया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई तो प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आपूर्ति ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें