फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे पर हैंडपंप खराब, मरम्मत की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी के पुराने बस अड्डे में खराब पड़े हैंडपंप
विज्ञापन
राजोरी। पुराने बस अड्डे पर खराब पड़े हैंडपंप से नाराज लोगों ने मरम्मत कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र ही हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पार्षद संजय शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों एवं पार्षद ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग हैंडपंप की मरम्मत को लेकर चुप्पी साधे हुए है। हैंडपंप के खराब होने से जहां एक तरफ बस अड्डे के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर बाहर से आने वाले लोगों के सामने भी पेयजल की समस्या है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण लोग इसका लाभ पाने से वंचित हैं। बीते कई माह से हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़ा है। शिकायत के बाद भी विभाग और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। नाराज लोगों ने हैंडपंप की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें