फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद जब्त 6 लाख लौटाए

Wed, 12 Nov 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रुपये का प्रयोग नहीं हो, चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो, इसे लेकर राजोरी पुलिस सतर्क नजर आ रही है।
विज्ञापन


राजोरी के एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि मंगलवार को जिले की कालाकोट तहसील के धर्मसाल पुलिस थाने के एसएचओ ने कुछ स्थानों पर विशेष नाके लगा रखे थे।

नाकों के दौरान पुलिस ने कालाकोट के सियोट क्षेत्र में चार टाटा मोबाइल वाहनों में बैठे कुछ लोगों की जांच की तो बड़ी मात्रा में नकद राशि पकड़ी गई।

एसएसपी के अनुसार वाहन (जेके02एके-2119) में सवार विजेय कुमार  निवासी खौड़ अखनूर से 1 लाख 48 हजार रुपये, वाहन  नंबर जेके02बीएच-472 में सवार गणी मोहम्मद निवासी गराना अखनूर से 1 लाख 32 हजार रुपये, वाहन नं के02एएक्स-4967 में सवार कमल कुमार निवासी अखनूर से 2 लाख रुपये और वाहन नं जेके11ए-6721 में सवार मोहम्मद रफीक से 1 लाख रुपये जब्त किए गए।
विज्ञापन


रुपये सहित सभी लोगों को चुनाव अधिकारियों को सौंप दिया गया। नौशेरा के आरओ ने जांच पड़ताल करने पर पाया कि सभी लोग व्यापारी हैं और रुपये लेकर जम्मू की और जा रहे थे। पूरी जांच पड़ताल करने पर चुनाव अधिकारी ने रुपये लौटा कर सभी को मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें