फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी राजोरी ने किसानों को 4 ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त राजोेरी विकास कुंडल ने केंद्र प्रायोजित योजना, सब मिशन कृषि मशीनीकरण (एसएमएएम) के तहत किसानों को 4 ट्रैक्टरों की चाबियां सौंप ॉझंडी दिखाकर डीसी कार्यालय परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अन्य लोगों में एडीसी राजोेरी सचिन देव सिंह; एसीआर ताहिर मुस्तफा मलिक; डीएसईओ बिलाल राशिद मीर, मुख्य बागवानी अधिकारी मदन लाल; जिला बागवानी अधिकारी शफकत मीर, एडी प्लानिंग मोहम्मद रफी के अलावा उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
उक्त योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों और उन क्षेत्रों में कृषि मशीनीकरण की पहुंच को बढ़ाना है जहां कृषि बिजली की उपलब्धता कम है। योजना के तहत लाभार्थी किसानों को प्रत्येक ट्रैक्टर के लिए 2 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए डीसी ने कहा कि कृषि यंत्रीकरण ने कृषि विकास को गति दी है और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।
नवीनतम तकनीकी हस्तक्षेपों के बारे में किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे सरकार द्वारा उनकी आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जन जागरूकता पैदा करें और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें