राजोरी । उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बेरीपत्तन से झल्लास सड़क परियोजना संबंधी लंबित मुद्दों के समाधान पर मंथन किया।
डीसी ने बताया कि यह सड़क सीमा सड़क संगठन द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। कुछ गांवों के राजस्व दस्तावेज और कुछ स्थलों पर संरचनाओं, फलदार वृक्षों और गैर-फलदार वृक्षों के मूल्यांकन जैसे मुद्दे लंबित हैं। उपायुक्त ने सभी विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाने और जल्द मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि रणनीतिक और विकासात्मक रूप से महत्वपूर्ण इस परियोजना की गति बनाए रखने के लिए इन मुद्दों का समय पर समाधान किया जाए। िइस मौके पर रक्षा सहायक आयुक्त इसरार अहमद, ओसी बीआरओ 58 आरसीसी अंकित उनियाल, डीएफओ नौशेरा श्वेता देवना, डीएचओ शफकत खान मौजूद रहे। संवाद