फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेना ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए राष्ट्रीय एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई

Tue, 16 Sep 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए राष्ट्रीय एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई फ़ोटो स्रो
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने सरकारी पीजी कॉलेज राजोेरी व जीडीसी नौशेरा के 20 छात्रों और दो शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय एकता यात्रा (एनआईटी) को हरी झंडी दिखाई। मेजर तनवीर चौधरी और लेफ्टिनेंट कुलदीप (एनसीसी अधिकारी) की देखरेख में आयोजित यह यात्रा कई राज्यों की 10 दिनों की सफल यात्रा के बाद नारियान में संपन्न हुई।चार सितंबर को शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी और नई दिल्ली ले जाया गया। सेना के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की यात्राएं छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। नारियां में ध्वजारोहण समारोह ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने के सेना के निरंतर प्रयासों में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें