फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर

Fri, 27 Feb 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न रूटों पर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की दिक्कतों को कम करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर दिख रहा है। इसे लेकर वीरवार को राजोरी की डीसी दिप्ती उप्पल ने विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारों के साथ बैठक की। इस अवसर पर तहसीलदारों की अध्यक्षता में विशेष टीमों का गठन कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


तहसीलदार अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ दौरा कर सड़कों की हालत, बैरियर स्थापित करने, हादसों की आशंका वाले स्थानों पर पैरापिटों का निमार्ण करने, रोड साइन बोर्ड स्थापित करने और तीव्र मोड़ों को खत्म करने के बारे में अपनी रिपोर्ट डीसी को पेश करेंगे। वहीं जिले के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सड़कों की हालत दुरुस्त करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें