डीसी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुलिस अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों के साथ की बैठक
राजोेरी। जिला प्रशासन ने नशा विरोधी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान डीसी अभिषेक शर्मा ने नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस प्रयास करने पर बल दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुलिस अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों को इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पावरपॉइंट प्रस्तुतियों और लघु वीडियो के माध्यम से लोगों को शिक्षित करने का फैसला लिया गया। बैठक में एडीसी राजीव खजूरिया, एएसपी बिक्रम सिंह, सहायक आयुक्त पंचायत शेराज चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम, मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशम्बर दास और अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
मुख्य बिंदु
385 गांवाें को कवर करने का लक्ष्य - सभी गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश।
विशेष कार्यक्रमों का आयोजन - स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य संगठनों को अभियान मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।
नियमित प्रगति रिपोर्ट - वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर अपडेट देने के आदेश।
सामूहिक प्रयास की अपील - नशीली दवाओं के खतरे को कम करने के लिए सभी हितधारकों से सहयोग की मांग।