नौशेरा। पंचायत संगपुर नारीया की सरपंच जगमोहन कौर ने 60 महिलाओं का सेल्फ हेल्प ग्र्रुप बनाया है। इसका उद्घाटन व राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई बावली का उद्घाटन मंगलवार को उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। 60 महिलाओं के समूह को समाज कल्याण विभाग की तरफ से सात सिलाई मशीन दी गई। इसमें इंटरैक्टिट वाटर शेड मैनेजमेंट विभाग की अहम भूमिका रही। उपायुक्त ने ग्रामीण की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके सरपंच डुंगी व लोगों की मौजूदगी रही। संवाद