नौशेरा। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नजदीक पंचायत भवानी-ए में नायब तहसीलदार का पद खाली पड़ा है। इसके कारण भवानी, सेर, मकडी, कढाली, नंभ, खंबा(झांगड) सरया आदि के लोगों को लगभग 45 किलोमीटर का सफर तय कर नौशेरा जाना पड़ता है।
सरपंच सुनील चौधरी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष 1972 में भवानी में नायब तहसीलदार का पद सृजित किया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में भवानी में नायब तहसीलदार को बिठाया गया। दो वर्ष तक कार्य किया। इसके बाद नायब तहसीलदार को उठा लिया गया। जिसे सहन नहीं किया गया। सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी जाती है कि जल्द ही भवानी में नायब तहसीलदार को न बिठाया गया तो सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।