फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Thu, 13 Nov 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरनकोट तहसील मुख्यालय के करीब एक बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक सेराज अहमद (24)  और घायल मोहम्मद तबरेज़ (22) दोनों सुरनकोट के रहने वाले थे। इस घटना के तुरंत बाद डीएसपी सुरनकोट अजय शर्मा ने मौके पर पहुंच कर बस को सीज कर थाने पहुंचा दिया। साथ ही हादसे के बाद फरार बस चालक की धर पकड़ के लिए तत्काल पुलिस के दो दल रवाना कर दिए।

पुलिस ने सुरनकोट थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे सुरनकोट तहसील मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर मिर्जा मोड़ क्षेत्र में उस समय एक हादसा पेश आया जब सुरनकोट से बफलेयाज की तरफ आ रही बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आई। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें