फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर लोहे की राड से हमला

Thu, 13 Nov 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र के सिर पर लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। विवि के प्रथम सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


बीटेक के तीसरे सेमेस्टर के कुछ अज्ञात विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के इरफान अहमद निवासी कश्मीर पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टर ने बताया कि उसके सिर पर चोट आई है और चार टांके लगे हैं।

उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। विवि के उप कुलपति ने उच्च स्तरीय टीम का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए डीन ने बताया कि अज्ञात छात्रों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें